Showing posts with label Tips. Show all posts
Showing posts with label Tips. Show all posts

भारत में डेयरी फार्मिंग व्यवसाय या भारत में दूध उत्पादन व्यवसाय

भारत में डेयरी फार्मिंग व्यवसाय या भारत में दूध उत्पादन व्यवसाय

दूध उत्पादन या डेयरी फार्मिंग भारत में, छेटे व बड़े स्तर दोनों पर सबसे ज्यादा विस्तार में फैला हुआ व्यवसाय है। भारत में व्यवसायिक या छोटे स्तर पर दूध उत्पादन किसानों की कुल दूध उत्पादन में मदद करता है और उसकी आर्थिक वृद्धि को बढ़ाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि, भारत में कई वर्षों से डेयरी व्यवसाय या दूध उत्पादन ने आर्थिक वृद्धि में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुल दूध उत्पादन ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था में बड़े स्तर पर भागीदारी की है और बहुत से गरीब किसानों को अपना व्यवसाय स्थापित करने में सहयोग किया है। यदि किसी के पास दूध उत्पादन का व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रारंभिक पूँजी है तो, इस (दूध उत्पादन) व्यवसाय को भारत के सभी क्षेत्रों में आसानी से स्थापित किया जा सकता है।

घर पर बालों में मेंहदी कैसे लगाए

घर पर बालों में मेंहदी कैसे लगाए

इस लेख में हम आपको बताएगें की आप घर पर किस तरह से स्वंय मेंहदी तैयार करके किसी की मदद के द्वारा अपने बालों में किस तरह से लगा सकते हैं। हम विडियो और तस्वीरों के साथ मेंहदी लगाने के आसान टिप्स (सुझाव) और प्रक्रिया को आपके लिए उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि आप जैसा चाहते हैं, उसके बारे में और अधिक जान सकें। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, आजकल का वातावरण प्रदूषण से भरा हुआ है, जो बहुत से तरीकों से हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। हमें अपने स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए स्वंय की बहुत अधिक देखभाल करने की आवश्यकता है। बाल, विशेषरुप से महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण भाग है। यह औरतों की सुन्दरता का सबसे महत्वपूर्ण कारण है। अच्छे बाल औरतों की सुन्दरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही व्यक्तित्व में सुधार करते हैं। मुलायम, चमकदार, रेशमी और रुसी रहित बालों के लिए, हमें समय-समय पर बालों को शैंपू और कंडीशनर करने की आवश्यकता पड़ती है। घर पर ही बालों को कंडीशनिंग देने का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा घरेलू उपाय मेंहदी है।

कोहिनूर क्या है

कोहिनूर क्या है

कोहिनूर दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और सबसे पुराना हीरा है। इसके पीछे का इतिहास बहुत बड़ा और महान है। कोहिनूर एक फारसी नाम है, जिसका अर्थ है, “प्रकाश का पर्वत”। कोहिनूर हीरे का पहली बार उल्लेख 1306 में, मालवा के राजा, के राज्य के दौरान किया गया था। यह हीरा राजा के परिवार के पास कई सदियों तक रहा। यह एक अंडाकार सफेद रंग का (मुर्गी के छोटे अंडे के आकार का) 186 कैरेट का हीरा है। यह दुबारा कटाई के बाद 105.6 कैरेट का बचा है, जो लंदन की टॉवर में सुरक्षित है।